Bihar Student Credit Card Yojana 2026 : ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें, उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का लोन पाएं

Bihar Student Credit Card Yojana 2026 अगर आप बिहार के निवासी हैं और 12वीं पास करने के बाद आर्थिक Satuation की वजह से अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं, तो आपके लिए बिहार सरकार की Bihar Student Credit Card Yojana 2026 एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा (Higher Education) के लिए ₹4 लाख तक का एजुकेशन लोन बेहद कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बिना किसी वित्तीय परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी करने का अवसर देना है। इस लेख में हम आपको Bihar Student Credit Card Yojana 2026 से जुड़ी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, लोन राशि, ब्याज दर और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।

Bihar Student Credit Card Yojana 2026 – Overview

Scheme NameBihar Student Credit Card Yojana 2026
StateBihar
Started By SchemeGovernment of Bihar
DepartmentEducation Department, Government of Bihar
Loan AmountUp to ₹4,00,000
Educational Qualification12th Pass (10th Pass for Polytechnic Courses)
Maximum Age Limit25 Years
Mode of ApplicationOnline
Document VerificationDRCC (District Registration and Counselling Centre)
Official PortalMNSSBY Portal

Bihar Student Credit Card Yojana 2026 के लाभ एवं विशेषताएं

उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का लोन

इस योजना के तहत छात्र-छात्राएं BA, B.Sc, B.Com, B.Tech, MBBS, MBA, BCA, BBA, Nursing सहित कई सामान्य एवं प्रोफेशनल कोर्स के लिए अधिकतम ₹4 लाख तक का एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Low Intrest Rate

अन्य एजुकेशन लोन की तुलना में इस योजना के तहत काफी कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे छात्रों पर आर्थिक बोझ कम पड़ता है।

Physical Handicap Students

महिला अभ्यर्थियों, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए ब्याज दर केवल 1% निर्धारित की गई है, जबकि सामान्य छात्रों के लिए साधारण ब्याज लागू होता है।

Without Gurantee Loan

इस योजना के अंतर्गत किसी प्रकार की संपत्ति गिरवी रखने या गारंटर की आवश्यकता नहीं होती। छात्रों की ओर से बिहार सरकार गारंटी प्रदान करती है।

पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों की सुविधा

लोन की राशि का उपयोग केवल कॉलेज फीस के लिए ही नहीं, बल्कि हॉस्टल शुल्क, किताबें, स्टेशनरी, लैपटॉप और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए भी किया जा सकता है।

(Repayment) Of Bihar Student Credit Card Yojana 2026

कोर्स पूरा होने तक किसी प्रकार की EMI नहीं देनी होती। पढ़ाई पूरी होने के बाद एक वर्ष का समय तथा नौकरी मिलने के छह महीने बाद लोन चुकाने की प्रक्रिया शुरू होती है। यदि नौकरी मिलने में देरी होती है तो सरकार के निर्धारित नियम लागू होते हैं।

Bihar Student Credit Card Yojana 2026 Eligibility

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी—

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • 12वीं की परीक्षा BSEB, CBSE या ICSE बोर्ड से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • Polytechnic Course के लिए 10वीं पास विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • छात्र का नामांकन UGC, AICTE, MCI अथवा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान में होना चाहिए तथा संस्थान बिहार सरकार की स्वीकृत सूची में शामिल होना चाहिए।

Bihar Student Credit Card Yojana 2026 Required Documents

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी—

  • छात्र एवं माता-पिता का आधार कार्ड
  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • कॉलेज का Admission Letter
  • Fee Structure
  • छात्र एवं माता-पिता का PAN Card
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • DBT Enabled बैंक पासबुक
  • छात्र एवं माता-पिता का पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन आवेदन के बाद इन सभी दस्तावेजों का सत्यापन DRCC कार्यालय में कराया जाएगा।

How To Apply Bihar Student Credit Card Yojana 2026

Step 1 – Official Portal पर जाएं

  • सबसे पहले MNSSBY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर New Applicant Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करें।
  • OTP सत्यापित करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद User ID और Password आपके मोबाइल एवं ईमेल पर भेज दिए जाएंगे।

Step 2 – Login करके आवेदन करें

  • प्राप्त User ID और Password से लॉगिन करें।
  • पहली बार लॉगिन करने के बाद नया पासवर्ड बनाएं।
  • दोबारा लॉगिन करें।
  • अब Bihar Student Credit Card Yojana 2026 वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं कॉलेज से संबंधित सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन सफल होने पर Acknowledgement Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Step 3 – DRCC कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन

  • ऑनलाइन आवेदन के बाद अपने जिले के DRCC (District Registration and Counselling Centre) जाएं।
  • अपने साथ सभी मूल दस्तावेज, उनकी फोटो कॉपी एवं आवेदन की रसीद लेकर जाएं।
  • DRCC कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन सफल होने के बाद लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा और राशि नियमानुसार किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Application StatusClick Here
Join Whatsapp ChannelClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclution

यदि आप आर्थिक कारणों से अपनी उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो Bihar Student Credit Card Yojana 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। इस योजना के माध्यम से आप ₹4 लाख तक का एजुकेशन लोन प्राप्त करके बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

FAQs

Q1. Bihar Student Credit Card Yojana 2026 के तहत कितना लोन मिलता है?

इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम ₹4 लाख तक का एजुकेशन लोन दिया जाता है।

Q2. क्या बिहार से बाहर पढ़ाई करने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

हाँ। यदि आप बिहार के मूल निवासी हैं और आपका संस्थान बिहार सरकार की स्वीकृत सूची में शामिल है, तो आप देश के किसी भी राज्य में पढ़ाई करने के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Q3. Bihar Student Credit Card Yojana पर ब्याज दर कितनी है?

सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 4% साधारण ब्याज निर्धारित है, जबकि छात्राओं, दिव्यांगजनों एवं ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए केवल 1% ब्याज दर लागू होती है

Leave a Comment