RRB Group D Admit Card 2026 Out: यहाँ से डाउनलोड करें Railway Group D Hall Ticket (CEN 09/2025)

RRB Group D Admit Card 2026 अगर आपने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित Group D (Level-1) भर्ती CEN 09/2025 के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। RRB ने परीक्षा तिथि के अनुसार RRB Group D Admit Card 2026 जारी करना शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 03 अगस्त 2026 को निर्धारित है, वे 31 जुलाई 2026 से अपना E-Call Letter डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत कुल 22,195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा 03 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड उनकी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

इस लेख में आपको RRB Group D Admit Card 2026 Download Link, Exam City Intimation Slip, Exam Schedule, Download Process, Exam Pattern, जरूरी दस्तावेज, तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से मिलेगी।

RRB Group D Admit Card 202 – Overview

OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Advertisement No.CEN 09/2025
Post NameGroup D (Level-1)
Total Vacancy22,195 Posts
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
Exam Date03 August to 21 August 2026
Exam City SlipReleased
Admit Card StatusReleased Exam Date Wise
Admit Card Release4 Days Before Exam
Official Websiterrbapply.gov.in

RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले Exam City Intimation Slip जारी करता है। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट की जानकारी पहले ही देख सकते हैं।

RRB Group D CEN 09/2025 की Exam City Intimation Slip 24 जुलाई 2026 से जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

ध्यान रखें कि Exam City Slip केवल परीक्षा की जानकारी देती है, जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए Admit Card (E-Call Letter) आवश्यक होगा।

RRB Group D Admit Card 2026 Release Schedule

रेलवे ग्रुप डी CBT परीक्षा 03 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। प्रत्येक उम्मीदवार का एडमिट कार्ड उसकी निर्धारित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

  • 03 August 2026 Exam31 July 2026 को Admit Card जारी होगा।
  • 04 August 2026 Exam01 August 2026 को Admit Card जारी होगा।
  • 05 August 2026 Exam02 August 2026 को Admit Card जारी होगा।
  • 06 August 2026 Exam03 August 2026 को Admit Card जारी होगा।
  • 07 August 2026 Exam04 August 2026 को Admit Card जारी होगा।
  • 08 August 2026 Exam05 August 2026 को Admit Card जारी होगा।
  • 10 August 2026 Exam07 August 2026 को Admit Card जारी होगा।
  • 11 August 2026 से 21 August 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाओं का Admit Card संबंधित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

इसी प्रकार सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि के अनुसार डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Admit Card 2026 Download Kaise Kare?

  • RRB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होम पेज पर “RRB Group D CEN 09/2025 CBT Admit Card/E-Call Letter” को विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें 
  • इसके बाद कुछ इस प्रकार का नया पेज खुलकर सामने आएगा 
  • Login Details को दर्ज करें – जिसमें से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (Date of Birth) को सही सही दर्ज करें 
  • Captcha Code को भरें और Login बटन पर क्लिक करें 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा जिसमें से E-Call Letter पर क्लिक करें आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा जिसे प्रिंट कर सकते हैं। 

ऊपर दिए गए तरीके को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Group D Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • परीक्षा शिफ्ट
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

RRB Group D Exam 2026 Shift Timing

RRB Group D CBT परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

ShiftTiming
Shift-109:00 AM – 10:30 AM
Shift-212:45 PM – 02:15 PM
Shift-304:30 PM – 06:00 PM

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाएँ क्योंकि प्रवेश से पहले दस्तावेज़ सत्यापन एवं बायोमेट्रिक प्रक्रिया की जाती है।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज़ ले जाएँ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ रखना अनिवार्य है—

  • RRB Group D Admit Card (Color Print)
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट (कोई एक Original ID)
  • 2 हालिया Passport Size Photograph

RRB Group D Exam Pattern 2026

रेलवे ग्रुप डी CBT परीक्षा का पैटर्न निम्न प्रकार रहेगा—

EventsDetails
परीक्षा का प्रकारComputer Based Test (CBT)
प्रश्नों का प्रकारMultiple Choice Questions (MCQ)
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा अवधि90 मिनट
Negative Markingप्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे

Important Links

Download Admit CardClick Here
Official NotificationClick Here
Join Whatsapp ChannelClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion निष्कर्ष

यदि आपने RRB Group D CEN 09/2025 भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो अब अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार RRB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचें और परीक्षा वाले दिन आवश्यक दस्तावेज़ साथ लेकर समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुँचें।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें।

FAQ – RRB Group D Admit Card 2026

Q1. RRB Group D Admit Card 2026 कब जारी होगा?

प्रत्येक उम्मीदवार का एडमिट कार्ड उसकी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उदाहरण के लिए, 03 अगस्त की परीक्षा का एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2026 को जारी किया गया।

Q2. RRB Group D Exam City Intimation Slip कब जारी हुई?

RRB द्वारा Exam City Intimation Slip 24 जुलाई 2026 से जारी कर दी गई है।

Q3. RRB Group D Exam 2026 कब आयोजित होगी?

रेलवे ग्रुप डी CBT परीक्षा 03 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Q4. RRB Group D Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Registration Number और Date of Birth की सहायता से Admit Card डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment